Aarti Path

Shiv Aarti

A dedicated page for Shiv with space for lyrics, meaning, timing, benefits, and simple worship guidance.

49 Aarti Pages

Shiv Aarti Lyrics

Audio Player Listen to Shiv Aarti audio

श्री शिव जी

ॐ जय शिव ओंकारा,
स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव,
अर्द्धांगी धारा।

ॐ जय शिव ओंकारा॥...2

एकानन चतुरानन
पञ्चानन राजे।
हंसासन गरूड़ासन
वृषवाहन साजे।

ॐ जय शिव ओंकारा॥...2

दो भुज चार चतुर्भुज
दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखते
त्रिभुवन जन मोहे।

ॐ जय शिव ओंकारा॥...2

अक्षमाला वनमाला
मुण्डमाला धारी।
त्रिपुरारी कंसारी
कर माला धारी।

ॐ जय शिव ओंकारा॥...2

श्वेताम्बर पीताम्बर
बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक
भूतादिक संगे।

ॐ जय शिव ओंकारा॥...2

कर के मध्य कमण्डलु
चक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुखहारी
जगपालन कारी।

ॐ जय शिव ओंकारा॥...2

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर मध्यये
तीनों एका।

ॐ जय शिव ओंकारा॥...2

लक्ष्मी व सावित्री
पार्वती संगा।
पार्वती अर्द्धांगी,
शिवलहरी गंगा।

ॐ जय शिव ओंकारा॥...2

पर्वत सोहैं पार्वती,
शंकर कैलासा।
भांग धतूर का भोजन,
भस्मी में वासा।

ॐ जय शिव ओंकारा॥...2

जटा में गंगा बहत है,
गल मुण्डन माला।
शेष नाग लिपटावत,
ओढ़त मृगछाला।

ॐ जय शिव ओंकारा॥...2

काशी में विराजे विश्वनाथ,
नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत,
महिमा अति भारी।

ॐ जय शिव ओंकारा॥...2

त्रिगुणस्वामी जी की आरती
जो कोइ नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी,
मनवान्छित फल पावे।

ॐ जय शिव ओंकारा॥...2

|| इति संपूर्णंम् ||

Shiv Aarti Puja Vidhi

स्वच्छ स्थान पर दीपक जलाकर, फूल और नैवेद्य अर्पित करें। श्रद्धा से Shiv Aarti गाएं और अंत में परिवार के साथ आरती ग्रहण करें।

श्री शिव जी की आरती का महत्व

आध्यात्मिक उन्नति
भगवान शिव की आरती से भक्तों की आध्यात्मिक उन्नति होती है। आरती का नियमित पाठ भक्ति और समर्पण को बढ़ावा देता है।

सकारात्मक ऊर्जा
आरती करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो जीवन में खुशहाली और समृद्धि को बढ़ावा देती है।

भक्ति और समर्पण में वृद्धि
आरती से भक्तों की भगवान शिव के प्रति भक्ति और समर्पण में वृद्धि होती है, जिससे आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढ़ाया जा सकता है।

सारांश में:
श्री शिव जी की आरती भगवान शिव की विशेषताओं और महिमा का वर्णन करती है। यह आरती जीवन की समस्याओं को दूर करती है, मानसिक शांति प्रदान करती है, और भक्तों को भगवान शिव के आशीर्वाद और कृपा प्राप्त करने में मदद करती है।

Shiv Aarti FAQs

How to perform Shiv Aarti?

Choose a clean place, light a diya, offer flowers or prasad, sing the aarti with devotion, and share the aarti flame with everyone present.

What are the benefits of Shiv Aarti?

Aarti helps complete worship, brings focus to the mind, creates a devotional atmosphere, and connects the devotee with the blessings of Shiv.

Can I listen to Shiv Aarti audio on this page?

If an MP3 file is available in the site audio folder, the page shows an audio player above the lyrics. You can also use the YouTube Music and YouTube links.